फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की सक्रियता फिर बनाएगी सपा सरकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद समेत सपा के नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्य - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। मजबूत संगठन व कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनावी जंग को जीता जा सकता है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं, जिनके कंधों पर चुनाव में जीत दिलाने की पूरी जिम्मेदारी होती है। इसी सभी लोग अभी से एकजुट होकर अगले साल 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनवाने की तैयारी में जुट जाएं। यह आह्वान सोमवार को रामनगर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसान, मजदूर व गरीब वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं पूरे प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बेरोजगार नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जहां महंगाई बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी है, वहीं बेरोजगारों के ऊपर पुलिस लाठियां बरसाने का काम कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व खाद के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिस पर भाजपा सरकार रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त व नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवीन्द्र यादव का माला पहनाकर स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें