अंबेडकरनगर। ट्रॉला चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। मालीपुर के अलीपुर कोड़रा गांव निवासी विकास यादव ट्रैक्टर ट्राॅला से चीनी मिल में गुन्ना ढुलाई का कार्य करते थे। रविवार की रात नौ बजे विकास ट्राॅला से गन्ना लेकर मिझौड़ा चीनी मिल जा रहे थे।
शहर कोतवाली इलाके में टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के गोहन्ना चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी ट्राॅला पर लदे गन्ने से पिंटू गुप्ता के ई रिक्शा की टक्कर हो गई थी। इसके बाद पिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी। 10 मार्च को विकास का शव गेहूं के खेत में मिला था। भाई विशाल की तहरीर पर अब्दुल्लापुर शहजादपुर निवासी अवधेश कुमार साहू उर्फ पिंटू व उसके भाई नन्हकू साहू समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने घटना वाले दिन ही आरोपी पिंटू को हिरासत में ले लिया था। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद