फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कक्षा पांच तक बच्चों की भी परखी जाएगी शैक्षिक दक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता जांचने के लिए फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में पहली बार सैंपल आकलन कराया जाएगा। अभी तक यह प्रक्रिया मुख्य रूप से कक्षा एक और दो तक सीमित थी। अब कक्षा पांच तक के बच्चों की निपुण लक्ष्य आधारित दक्षताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1583 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत है। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता की जांच होगी। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में एक विद्यालय का चयन होगा। आकलन की जिम्मेदारी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को सौंपी गई है। पूरी प्रक्रिया निपुण प्लस एप के माध्यम से होगी। इसमें बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर एआरपी एप पर दर्ज करेंगे, जबकि विद्यार्थी वर्णनात्मक प्रश्नों के जवाब ए-फोर शीट पर लिखेंगे। एआरपी निर्धारित मानकों के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीर और प्रत्येक प्रश्न में मिले अंक एप पर अपलोड किए जाएंगे। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का सैंपल आकलन पहली बार कराया जाएगा। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार इसकी तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

आकलन से पहले सभी एआरपी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें मूल्यांकन के निर्धारित मानकों और निपुण प्लस एप के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया में एकरूपता बनी रहे।
परिणाम के आधार पर घोषित होंगे निपुण विद्यालय
आकलन के नतीजों के आधार पर निपुण विद्यालय और निपुण विकासखंड घोषित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता के साथ विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की स्थिति का भी आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें