फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आकाश आनंद की सभा में जुटेंगे बसपाई

विज्ञापन
कटेहरी में बैठक को संबो​धित करते प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। संवाद
विज्ञापन
कटेहरी। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 20 नवंबर को अयोध्या जनपद में सभा करेंगे। यह सभा सोहावल स्थित रमणक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडितपुर में आयोजित होगी। इसमें अंबेडकरनगर से हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इस बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार ने छात्रों और नौजवानों के हित में कई दर्जन योजनाएं चलाईं। पाल ने बताया कि बसपा ने अंबेडकरनगर सहित पूरे प्रदेश में गरीबों, बेसहारों और मजलूमों को राजनीतिक हिस्सेदारी दी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, अकबरपुर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा,मंडल प्रभारी राम नयन, मारुत मिश्रा, विकास द्विवेदी, प्रेम कुमार चौबे और धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित, अभय मिश्रा, विनय सिंह, रमेश उपाध्याय, विकास शर्मा, संगम सिंह, अमर प्रताप सिंह, विजय सिंह, चंदन कश्यप और दीपक कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें