फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: योगासन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंडलीय योगासन टीम में चयनित छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 16 नवंबर से होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 16 नवंबर से होने वाले राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले की 13 सदस्यीय टीम भाग लेगी। इस बीच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 16 नवंबर से 18 नवंबर तक होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। योग संयोजक मंगेश कुमार ने बताया कि 14 वर्ष वर्ग में श्रेया सिंह, गरिमा, प्रीति, क्षमता, देवेश्वरी लक्ष्मी, अंशिका का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 टीम में अपूर्वा अग्रहरि, गुनगुन, कशिश द्विवेदी, शगुन यादव, श्रेया जायसवाल, तान्या, अंकिता को शामिल किया गया है। उधर प्रशिक्षक सुनील, गौरव, जितेंद्र ने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रतिदिन टीम के सदस्यों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें