फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आरोग्य मेले से चिकित्सक नदारद, रोका वेतन

Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने किया मालीपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

29 केंद्रों पर हुआ 1650 मरीजों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 1650 मरीजों का इलाज किया गया। इस बीच सीएमओ डॉ. राजकुमार केे निरीक्षण में एक चिकित्सक अनुपस्थित मिला। एक दिन का वेतन रोके जाने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया।
रविवार को आयोजित मुख्यमंंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने के लिए सीएमओ डॉ. राजकुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालीपुर पहुंचे। यहां डॉ. अमित यादव अनुपस्थित मिले। कोई कारण भी नहीं बताया गया। सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धवरुआ व अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर के निरीक्षण में सब कुुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 1652 मरीजों का इलाज हुआ। इसके लिए 88 चिकित्सक व 160 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले में गैस्ट्रो के 390, शुगर के 416, लीवर के 330, बुखार के 335 मरीजों का चिकित्सकांं ने उपचार किया। 472 लोगों की कोविड जांच हुई तो साढ़े चार सौ पात्रों का गोल्डन कार्ड बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें