फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी की टांडा ब्लास्टर टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित नवरंग क्लब के तत्वावधान में उमंग स्पोर्ट्स ग्राउंड में महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुलिका सिंह ने बैटिंग कर किया। कहा कि खेल से अनेक लाभ हैं। इससे न सिर्फ मानसिक वरन शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। मौजूदा समय में युवा अपनी प्रतिभा के बल पर देश के साथ-साथ स्वयं को भी गौरवान्वित करा रहे हैं।
विज्ञापन

एनटीपीसी स्थित उमंग स्पोर्ट्स ग्राउंड में सोमवार को आयोजित मैच में टांडा ब्लास्टर एवं विद्युत वॉरियर की टीम ने प्रतिभाग किया। टांडा ब्लास्टर की कप्तान नुपुर पंवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 10 ओवर के मैच में टांडा ब्लास्टर की टीम ने 87 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान नुपुर ने 25, जबकि शालिनी श्रीवास्तव ने 16 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत वॉरियर की टीम को हार का सामना करना पड़ा। कप्तान नुपुर को वुमेन ऑफ द मैच, जबकि विद्युत वॉरियर से दीपिका लावनिया को वुमेन ऑफ द सीरीज चुना गया।
उपाध्यक्ष मधुलिका सिंह ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि खेल का अपना महत्व है। जब भी खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, तो उन्हें अनुशासन में रहकर बेहतर प्रदर्शन करना होता है। इसी के आधार पर जीत सुनिश्चित होती है। इस मौके पर परियोजना प्रमुख के. श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक अनुरक्षण बीसी पोलई, अपर महाप्रबंधक एसएन पाणिग्राही, गरिमा महिला मंडल उपाध्यक्ष आरती पोलई आदि मौजूद रहे। प्रबंधक जनसंपर्क राजीव त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें