फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए करें प्रेरित

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय राबी बहाउद्दीनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते एबीएसए वीए? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक मार्च से प्राथमिक स्तर की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अभिभावकों को इस संबंध में न सिर्फ पूरी जानकारी दें, बल्कि उन्हें अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। यह दिशा निर्देश मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर परिसर में आयोजित बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय खोले जाने को लेकर शासन की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनका पूरी तरह पालन किया जाए। सभी कक्षों को विद्यालय खुलने से पहले सैनिटाइज जरूर किया जाए। मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाए। यदि बच्चे मास्क लगाकर नहीं आते हैं, तो उन्हें स्कूल से ही मास्क उपलब्ध कराएं। एमडीएम योजना के तहत बनने वाले भोजन पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई पर खासतौर पर ध्यान दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय खुलने से पहले वे अपने-अपने क्षेत्र में घर घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात करें। उन्हें अपने बच्चों को विद्यालय भेजे जाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्हें आश्वस्त करें कि विद्यालय में उनके बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर संगीता, मोनिशा, कौशल त्रिपाठी, अखिलेश, सुरेंद्र, सरिता, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें