फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान मंडल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सयुस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का यह निर्देश है कि प्रदेश की समाजवादी युवजन सभा की सभी जिला कमेटियों को सक्रिय किया जाए। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 की रणनीति को मजबूती से बूथ स्तर पर पहुंचाया जाए। जिले की कमेटी पूरे जिले में काम करेगी। विधानसभा की कमेटी अपने 21 सदस्यों को लेकर विधानसभा स्तर पर तथा ब्लॉक कमेटी ब्लॉक स्तर पर काम करेगी। नगर कमेटी नगर स्तर पर काम करेगी। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा। प्रदेश सचिव मयंक पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने बताया कि जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रमोद चौरसिया, विनीत श्रीवास्तव, हेमंत यादव, संतोष विश्वकर्मा, मनु बारी, दिलीप चौरसिया व आनंद चौरसिया आदि मौजूद रहे। बाद में प्रांतीय पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ लोहिया भवन पहुंचकर डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें