फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओें का लाभ उठाएं पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर) केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत चंदापुर में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर पात्रों के जीवन को बेहतर किया गया है। इसी तरह प्रदेेश सरकार भी नई योजनाएं चलाकर जनता को लाभान्वित करने का काम कर रही है। बिना भेदभाव पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सभी पात्र योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन स्तर को बेहतर किया है। पहले की सरकारों में योजनाओं का लाभ आम जनता को सुचारु रूप से नहीं मिल पा रहा था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल रहा है। कहा कि गरीबों, किसानों व महिलाओं के लिए सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसका लाभ सभी को बढ़-चढ़कर उठाना चाहिए।
किसान सम्मान निधि, आयुष्मान, उज्ज्वला योजना आदि इसमें प्रमुख हैं। वक्ताओं ने कहा कि यूपी सरकार भी प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। युवाओं, बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं के जीवन में तमाम नये बदलाव सुनिश्चित हो रहे हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक सुचारु रूप से पहुंच सके, इसके लिए सरकार की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। इस मौके पर तारकेश्वर पांडेय, संतोष गौड़, अभिषेक पांडेय, मंजूमणि मिश्र, मोहम्मद जाविद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें