फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं व लोगों का सम्मान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सम्मानित गणमान्य नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों का सम्मान भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को किया गया। उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कहा गया कि युवा वर्ग के कंधों पर समाज व देश का दायित्व है। ऐसे में उनकी ओर से किया जा रहा सकारात्मक कार्य बेहतरी तय करने में भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि आज जन-जन तक सरकारी सेवाओं को सफल बनाने का जो संकल्प भाजपा ने ठाना था, वह साकार हो रहा है। इन वर्षों में गांव गरीब के लिए भाजपा सरकार ने जो काम किया है, वह अतुलनीय है। कहा कि युुवाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर कला, साहित्य, खेल, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में न केवल भारत अपितु विश्व पटल पर अंबेडकरनगर का नाम रोशन किया है।
इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं पुष्पा पाल, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति, डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी, अंशू बग्गा, मुकेश प्रजापति, उदय राज मिश्र, सुरेश श्रीवास्तव, पुष्पा कमल, योग शिक्षक ललित तिवारी, हर्षित पांडेय, निरंजन लाल, निरप्रसाद शर्मा, संध्या सिंह, प्रवीण गुप्ता, आशुतोष सिंह, संध्या राजभर, श्रेया राज, अभिषेक गुप्ता, गायक सौरभ शुक्ला, रवि उपाध्याय अनादि , शैलेंद्र दुबे आदि को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, कवि अभय निर्भीक, सामाजिक कार्यकर्ता रीता प्रकाश मणिकर्णिका व राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनीश पांडेय को सम्मानित करने की घोषणा हुई, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर सम्मान पत्र पहुंचा देने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अकबरपुर अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश गौरवान्वित हो रहा है। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद, महामंत्री बाबा रामशब्द, दिलीप पटेल देव, जिला मंत्री पंकज वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद, मनीष मिश्रा, रामकिशोर राजभर, सचिन आजाद पांडेय, बजरंगी पाठक, अनुराग त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह सिंटू, युवा नेता अमित त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव व सोशल मीडिया के विपिन पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें