फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: आशनाई में हत्या की आशंका, आम के बाग में मिला युवक का शव, अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क,अंबेडकरनगर

सार

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि युवक रात आठ बजे घर आया था। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह घर से चला गया। सुबह आम के बाग में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी विवाह में बिजली सजावट का काम करने वाले युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह आम के बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक को मारने पीटने के बाद रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मालीपुर के खड़वा अमरतल निवासी अजीत मौर्य के मुताबिक उनका छोटा भाई अमरजीत मौर्य (23) सात मई को गांव के एक व्यक्ति की बाइक की सर्विसिंग करवाने गए थे। रात आठ बजे घर आया और खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी उसके मोबाइल पर किसी नंबर से फोन आया और वह उठकर बाहर चला गया।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुस्साहस करने वालों के मंसूबे को मिनटों में चकनाचूर कर देती है हमारी यूपी पुलिस
विज्ञापन


आठ मई की सुबह करीब छह बजे मालीपुर के सैदपुर भितरी गांव के आम के बाग में कुछ बच्चे आम बीनने के लिए गए थे। वहां शव पड़ा देख शोर मचाने लगे। शोर सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। मृतक के गांव के शिवचरण ने अमरजीत की पहचान कर मौत की खबर परिजनों को दी।

ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी दल को इसका राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए
विज्ञापन


मृतक के पिता रामतीरथ और भाई अजीत घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक का चोटिल शव बाग में पड़ा था। उसके गले में रस्सी के निशान थे। परिजनोंं ने अज्ञात लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर सीओ अनूप सिंह के साथ मालीपुर थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।

ग्रामीणों में आशनाई के चलते हत्या किए जाने की चर्चा है, फिलहाल कोई स्पष्ट तौर से बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अजीत मौर्य की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें