फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जबड़े और बाईं आंख के नीचे की टूटी हड्डियों का हुआ सफल ऑपरेशन

Wed, 16 Jul 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जबड़े के ऑपरेशन की एक्सरे इमेज।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के दंत रोग विभाग में ब्लो आउट की जटिल और जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा सेवाओं के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



जिला मऊ का 22 वर्षीय युवक दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसका ऊपरी जबड़ा और बाईं आंख के नीचे की हड्डी टूट चुकी थी, जिसे चिकित्सकीय भाषा में ब्लो-आउट फ्रैक्चर कहा जाता है। आमतौर पर इस प्रकार की जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था।
मरीज की टूटी हड्डी को टाइटेनियम मेश की सहायता से ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. संजय आर्या (सह-आचार्य) व डॉ. ज्योति सोलंकी (सीनियर रेजीडेंट) द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेट कर रिपेयर किया गया। सर्जरी के दौरान एनस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राणा प्रताप और डॉ. राकेश चंद्र वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सारा ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक और सावधानी के साथ संपन्न किया गया। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव सहित कॉलेज प्रशासन ने टीम को बधाई दी और इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया और चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें