फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें छात्र

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर में युवा दिवस पर होता योग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के जय बजरंग इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र संसद प्रधानमंत्री प्रशांत शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रभाव पूर्ण भाषण दिया। छात्रा स्मिता ने कहा कि यदि आप भारत को जानना चाहते हो तो विवेकानंद को पढ़ो।
आचार्य राकेश शुक्ल ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। छात्रा सना कौशर, छात्र आदित्य यादव, शिवांश त्रिपाठी ने स्वामी के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य हरेराम पांडेय ने छात्र छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें