फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही सरकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला मुख्यालय पर युवा सपा घेरा के जरिए युवाओं को संबोधित करते युवा सपा नेता महेंद्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से अपने हक को लेकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। युवाओं को न तो बेहतर शिक्षा मिल पा रही है और न ही रोजगार। मौजूदा समय में युवा सबसे बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबीपीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, विट्स आईटीआई, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में पहुंचकर स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने दौर में समाज में मौजूद चुनौतियों पर सवाल खड़े किए और उनको खत्म करने के विचार भी दिए, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। प्रदेश सरकार पर वक्ताओं ने जमकर हमला बोला।
कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं का हक छीना जा रहा है। युवाओं को न तो शिक्षा का बेहतर माहौल व अवसर मिल पा रहा है और न ही रोजगार। जनता को गुमराह किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मनोज यादव, रोहित कुमार, विवेक कुमार, अभिनव, धर्मेंद्र, अभिषेक विश्वकर्मा, मोहित पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के परुइया आश्रम स्थित कॉलेज में युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य गुलाब प्रजापति आदि ने युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि मौजूदा समय में युवाओं का सबसे ज्यादा अहित हो रहा है।
सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। सपा नेता सिद्धार्थ ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने पर युवाओं के हितों को प्राथमिकता पर तय किया जाएगा। इस मौके पर हेमंत, अमरीश यादव, रौनक मिश्र, सुभाष तिवारी, अंशुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें