फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संख्या में कम फिर भी महिलाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान के मामले में जिले को शीर्ष स्थान दिलाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीन तारीख को जिले की पांच सीटों के लिए डाले गये वोट में महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने में गजब का जज्बा दिखाया। वोट देने के मामले में उन्होंने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया। पुरुषों के मुकाबले कुल मतदाता संख्या में 88 हजार कम होने के बावजूद पुरुषों की तुलना में 23 हजार अधिक महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत जहां कुल मिलाकर लगभग 68 प्रतिशत रहा, वहीं पुरुषों का मतदान 59 प्रतिशत तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन

कांग्रेस को छोड़कर प्रमुख पार्टियों ने टिकट देने में महिलाओं को भले ही प्राथमिकता नहीं दी, लेकिन इसके बाद भी महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी जबरदस्त भूमिका का निर्वह्न किया। बीती तीन मार्च को जिले की पांच विधानसभा सीटों अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी, टांडा व आलापुर में मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान संपन्न हुआ तो पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अव्वल साबित हुईं। मतदाता संख्या में कम होने के बावजूद महिलाओं ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया। दरअसल इसके संकेत मतदान के दिन ही तब मिल गये थे, जब तमाम बूथों पर मतदान करने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन देखने को मिली थी। बड़ी तादाद में महिलाएं अकेले ही वोट डालने पहुंची थीं।
जनपद में कुल 18 लाख एक हजार 444 मतदाताओं में से आठ लाख 56 हजार 690 महिला मतदाता थीं। इनमें से पांच लाख 82 हजार 291 महिलाओं ने मतदान कर दिया। यह कुल महिला मतदाता संख्या का 67.96 प्रतिशत रहा। पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 44 हजार 701 थी। इनमें से पांच लाख 59 हजार 237 पुरुषों ने मतदान किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत सिर्फ 59.19 प्रतिशत रहा। यहां सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि महिला मतदाताओं की कुल संख्या पुरुषों की तुलना में 88 हजार 11 कम थी। इसके बावजूद उन्होंने मतदान करने में ऐसा उत्साह दिखाया कि पुरुषों के सापेक्ष मतदान करने में महिला मतदाताओं की संख्या 23 हजार 54 बढ़ गई।
विज्ञापन

मतदान करने में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता सबसे आगे रहीं। यहां कुल एक लाख 66 हजार 777 महिला मतदाताओं में से एक लाख 26 हजार 686 महिलाओं ने मतदान किया। ऐसे में यहां 75.96 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। टांडा में एक लाख 56 हजार 283 महिलाओं में से 68.90 प्रतिशत के साथ एक लाख सात हजार 681 महिलाओं ने मतदान किया। आलापुर में एक लाख 62 हजार 190 महिला मतदाताओं में से 66.73 प्रतिशत के साथ एक लाख आठ हजार 231 महिलाओं ने वोट डाला। जलालपुर में एक लाख 93 हजार 913 में से 68.39 प्रतिशत के साथ एक लाख 32 हजार 621 महिलाओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। अकबरपुर में एक लाख 57 हजार 527 में से 67.97 प्रतिशत के साथ एक लाख सात हजार 72 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुरुषों को महिलाओं ने यूं पिछाड़ा
कटेहरी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 75.96 रहा तो पुरुष एक लाख 19 हजार 544 मत के साथ 57.72 प्रतिशत तक सिमट गए। यहां महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक मतदान किया। टांडा में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.90 था। यहां एक लाख 10 हजार 84 पुरुषों ने मतदान किया, जो 63.59 प्रतिशत रहा। आलापुर में महिलाओं ने 66.73 प्रतिशत मतदान किया तो 99 हजार 111 पुरुष मतदान कर 55.94 प्रतिशत तक ही सिमट गए। जलालपुर में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.39 रहा तो वहीं महज 58.49 प्रतिशत के साथ सिर्फ एक लाख 24 हजार 415 पुरुषों ने मतदान किया। अकबरपुर में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 67.97 रहा तो पुरुष सिर्फ 60.73 प्रतिशत तक रह गए। यहां एक लाख छि हजार 83 पुरुषों ने मतदान किया था।
पुरुषों से कम है साक्षरता दर
मतदान करने में महिलाओं का जज्बा तब सामने आया है, जबकि उनकी साक्षरता दर पुरुषों के मुकाबले कम है। जिले की औसत साक्षरता दर 72.23 प्रतिशत है। पुरुषों की साक्षरता दर 81.66 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 62.66 प्रतिशत है। इसके बावजूद लोकतंत्र में मतदान के महत्व को पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने कहीं अधिक बेहतर ढंग से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें