फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाले में एसटीएफ का छापा

Sun, 05 Jul 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज प्रबंधन के अनुसार छात्र मौके पर नहीं मिला तो टीम उसके सभी प्रमाणपत्र ले गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार टीम अपने साथ छात्र को भी ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मध्यप्रदेश एसटीएफ की दो सदस्यीय टीम राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर पहुंची। टीम को पैरा 12 में अध्यनरत एक छात्र की तलाश थी लेकिन उसके कालेज से नदारद मिलने पर टीम ने उसके हास्टल के कमरे की तलाशी ली।

वहां उन्होंने छात्र के बारे में विस्तार से अन्य छात्रों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम ने प्रभारी प्राचार्य से संबंधित छात्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य डा. पीके सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर छात्र द्वारा दिए गए सभी प्रमाणपत्रों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग पांच घंटे तक छानबीन के बाद टीम वापस चली गई। कालेज प्रबंधन के अनुसार छात्र मौके पर नहीं मिला, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर कुछ छात्रों ने बताया कि एसटीएफ ने छात्र को आते ही अपनी अभिरक्षा में ले लिया था। बाद में उसे अपने साथ लेती गई। प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम आई थी और एक छात्र के बारे में पूछताछ कर रही थी।
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें