फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूली वाहनों में मानक दरकिनार, खतरे में बच्चों की जान

विज्ञापन
 अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे क्षमता से अ​धिक स्कूली बच्चों को बैठाकर फर्राटा भरता चालक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मानक के विपरीत स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे नौनिहालों की जान खतरे में है। प्रशासन इन वाहनों पर रोक लगाने में विफल है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति के गठन के बावजूद स्कूल मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ''मिशन सेफ फ्यूचर'' अभियान चलाया। इसमें नियम तोड़ने वाले 100 से अधिक स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हुई। कई वाहनों को सीज भी किया गया। इसके बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन जारी है। ई-रिक्शा व ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शिक्षण संस्थान नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शासन ने बच्चों के लिए मानक वाले स्कूल वाहनों में आवागमन का प्रावधान किया है। अकबरपुर की सड़कों पर ई रिक्शा व ऑटो यातायात नियमों को तोड़ते दिखते हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें