फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एकलव्य खेल स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर व बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर ने बाजी मारी। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंबेडकरनगर व बालिका वर्ग में अमेठी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त अयोध्या मंडल राघवेंद्र नरायन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
इससे न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान हार जीत की कतई परवाह न करें। हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। विशिष्ट अतिथि उप प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी के राजीव त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से आपसी समझ बढ़ती है।
विज्ञापन

खेल शिक्षक मोहम्मद हसन ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुल्तानपुर के शिवम ने सुल्तानपुर के ही मोहम्मद कैफ व बाराबंकी के दानिश को पीछे छोड़ा। बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर की अंशिका प्रजापति ने बाजी मारी।
सुल्तानपुर की रोली गुप्ता को दूसरे व अमेठी की कोमल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुल्तानपुर के शिवम ने परचम लहराया। बाराबंकी के दानिश को दूसरा व सुल्तानपुर के मोहम्मद कैफ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
बालिका वर्ग में अमेठी की प्रिया ने जीत दर्ज की। सुल्तानपुर की रोली गुप्ता को दूसरा व अमेठी की कोमल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के संदीप ने बाजी मारी।
अमेठी के रवि को दूसरे व अयोध्या के रामकृष्ण पाण्डेय को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की सोनाक्षी को प्रथम स्थान मिला। अमेठी की संजू को दूसरा, जबकि अंबेडकरनगर की निधि को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमेठी के राहुल ने परचम लहराया। अंबेडकरनगर के प्रवेश को दूसरे व सुल्तानपुर के अंकित यादव को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की सोनाक्षी ने अमेठी की सविता व अंबेडकरनगर की नित्या को पीछे छोड़ा।
600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमेठी के रवि ने बाजी मारी। अंबेडकरनगर के कुलदीप को दूसरा व अंबेडकरनगर के ही कुलदीप कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अमेठी की शिवानी ने अमेठी की सविता व बाराबंकी राजश्री पाठक को पीछे छोड़ा।
कबड्डी में अयोध्या ने अंबेडकरनगर को पराजित कर जीत दर्ज की। इस दौरान सहायक शिक्षा निदेशक द्वितीय रवींद्र सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, योगेश कुमार, चंद्रभूषण पाण्डेय, सुधीर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें