फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस के मौके पर विभिन्न पार्टियों ने किया बाबा साहब को याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को जिले में मनाया गया। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बाबा साहब को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कहा कि बाबा साहब के कुशल नेतृत्व में बने संविधान की ही देन है कि देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार है और उनके हितों की रक्षा हो रही है। देश हमेशा बाबा साहब को याद रखेगा।
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने संबोधित किया। कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। बाबा साहब ने मानव कल्याण के लिए जो रेखा खींची है, उसका अनुसरण करने की जरूरत है।
विज्ञापन

गरीबों, पिछड़ों, दलितों को ऊपर उठाने में उनका योगदान है। पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संविधान के शिल्पी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहै। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर एक मनीषी, योद्धा, नायक के साथ विद्वान थे। उनके नेतृत्व में देश के लिए जो विशालतम व समृद्ध संविधान है, उसी से देश तरक्की के पथ पर अग्रसर है।
यह विचार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर व्यक्त किया। कहा कि वे महान नेता थे। जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में लगा दिया। संचालन गुलाम रसूल ने किया।
पीसीसी सदस्य पन्नालाल कन्नौजिया, सरिता यादव, प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, सुखीलाल वर्मा, अभिषेक गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, राममिलन त्यागी, नंदकुमार गुप्त, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी व संतोष सुमन आदि मौजूद रहे।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर शोषित समाज परिषद द्वारा नगर के ताज तिराहे पर डॉ. आंबेडकर पार्क में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्ष रामआसरे अकेला ने डॉ. आबेडकर द्वारा किए गए कार्यों का बखान करते हुए कहा कि देश की जनता कभी भी उनके त्याग और समर्पण को भुला नहीं सकती। उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों व मार्गों पर चलकर ही देश का भला हो सकता है।
शोषितों दलितों को अपने संघर्ष के बल पर उनका अधिकार दिलाने का काम किया। साथ ही शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का काम किया। इस मौके पर दिनेश कुमार गौतम, राजन कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विक्रम सावंत, जसवंत कुमार, दिनेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
पंचशील चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अजय नारायण बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ जयप्रकाश, रामजीत गौतम, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें