फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया नियंत्रण के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम व सीडीओ ने डीईसी व एल्बेंडाजॉल दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि फाइलेरिया रोग नियंत्रण के लिए सभी को इस दवा का सेवन करना होगा। गर्भवती, गंभीर बीमारी से पीड़ित व दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी को इस दवा का सेवन कराना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग टीम की जिम्मेदारी है कि वह सात दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे।
विज्ञापन

मौके पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले के सभी नागरिकों तक फाइलेरिया नियंत्रण की यह दवा पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे पहले डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट में फाइलेरिया रोग नियंत्रण की डीईसी व एल्बेंडाजॉल दवा का सेवन किया। सभी कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि नागरिकों को दवा का सेवन कराने के साथ ही जागरूक करना भी जरूरी है। पखवारे भर चलने वाले इस अभियान में सभी नागरिकों तक दवा की खुराक पहुंचाने के साथ ही उसका सेवन कराना होगा। सभी सरकारी, निजी कार्यालय तक कर्मचारियों को दवा की खुराक लेकर पहुंचना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा, डॉ. सुभाष, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आंशू आदि मौजूद रहे। बाद में लोहिया भवन में चल रहे पंचायतीराज विभाग के प्रशिक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवनिधि मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फाइलेरिया नियंत्रण में सहयोग की शपथ दिलाई। सभी को दवा की खुराक भी खिलाई गई। कहा कि सभी के सहयोग व जागरूकता से ही इस वृहद अभियान को सफल बनाया जा सकेगा, फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से चल रही लड़ाई को आसान बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें