अंबेडकरनगर। एक किमी. की दूरी तय कर मौके पर जाने के लिए पीड़ित से रुपये मांगने वाले सम्मनपुर थाने के सिपाही को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने निलंबित कर दिया। इससे पहले उसे लाइन हाजिर किया गया था।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ निवासी रामअवतार ने एसपी को बताया था कि पेड़ काटे जाने को लेकर दिए गए प्रार्थनापत्र का निस्तारण करने के लिए सिपाही पवन चतुर्वेदी ने 500 रुपयेे की मांग की थी। इसकी शिकायत होने के बाद अमर उजाला ने प्रमुखता से इसका प्रकाशन किया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने संज्ञान लेते हुए सिपाही पवन को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बीच शनिवार देर रात सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया।