फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध समेत पांच को सांप ने डसा, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में वृद्ध समेत पांच व्यक्तियों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर निवासी मधुबाला (55) बुधवार सुबह खेत जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। अलीगंज थाना अंतर्गत मखदूमसराय गांव निवासी रामकुमार (71) को बुधवार सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डस लिया।
वहीं टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी दीपक कुमार (28) बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी फूलमती (44) बुधवार सुबह धर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। इसी प्रकार अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी अंजलि (18) बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें