फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी रामसेवक (55) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय अन्नावां के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा कोतवाली अंतर्गत गौरा गूजर गांव निवासी बद्री (65) गुरुवार को दोपहर रिश्तेदार के साथ बाइक से सूरापुर बाजार स्थित बैंक से धननिकासी के लिए जा रहे थे। बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से बद्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। जलालपुर निवासी सुनील कुमार (36) गुरुवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बेवाना निवासी रामअजोर (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा निवासी अजीत कुमार (23) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अरिया बाजार निवासी बलिकरन (35) गुरुवार को बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान उतार रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच वह सामान समेत ट्रॉली से नीचे गिर पड़ा। इसमें उसे गंभीर चोटें आ गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें