फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने की भाइयोें के दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भैयादूज पर भाइयों की आरती उतार लंबी उम्र की कामना करतीं बहनें। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को भैयादूज पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर भाइयों के दीर्घायु के लिए कामना की। घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। पर्व के मद्देनजर घरों में उल्लास का माहौल रहा। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए जुटी रही। भैयादूज पर्व के मौके पर टांडा नगर में सरयू नदी के पवित्र तट पर स्नान के लिए भी श्रद्धालु पहुंचे और विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भैयादूज पर्व शनिवार को जिलेभर में उल्लास से मनाया गया। टांडा नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया। तामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, हनुमानगढ़ी सहित अन्य घाटों व मंदिरों पर महिलाओं ने पहुंचकर न सिर्फ सरयू स्नान किया, बल्कि मंदिरों में विधि-विधान से पूजनअर्चन कर अपने भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुबह से ही इन घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन सरयू स्नान कर श्वेत वस्त्र धारण कर ब्रह्मा, विष्णु, शिव व सरस्वती की आराधना विधि-विधान से करने पर मनोवांछित फल प्राप्त होता है। शनिवार को बहनों ने भैयादूज पर्व के मौके पर भाइयों के दीर्घायु की कामना करते हुए लजीज व्यंजन तैयार किए। भाइयों ने बहनों के हाथों बने लजीज व्यंजन ग्रहण कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी भेंट किया।
वहीं, दूसरी ओर नगर के मुबारकपुर मोहल्ले में स्थित प्राचीन काली मंदिर पर भैयादूज के मेले का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के उपरांत भजन कीर्तन के साथ रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेला आयोजक व्यापारी नेता पिंटू जायसवाल व कतवारु राम जायवाल ने देश की प्रगति एवं शांति सौहार्द के लिए काली मंदिर में हवन-पूजन किया। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। वहीं अशरफपुर बरवां में भैयादूज पर्व पर बहनों ने भाइयों की आरती उतार उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने भैयादूज पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें