फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंडौली की ग्राम प्रधान बनीं शशि

विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शशि तिवारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम प्रधान के उप चुनाव में मंगलवार को रंडौली गांव में शशि तिवारी ने जीत दर्ज कर ली। चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जीत के बाद शशि ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे सभी विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ लागू कराएंगी। मूलभूत सुविधाओं का लाभ सभी ग्रामीणों को बेहतर ढंग से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

भियांव विकास खंड के रंडौली गांव में ग्राम प्रधान उर्मिला के निधन के बाद प्रशासन ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में सोमवार को मतदान कराया गया था। चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी शशि तिवारी, रेखा मिश्रा व भीमा पांडेय थीं। एक मतदान केंद्र के दो मतदेयस्थलों पर हुए मतदान में कुल 728 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस प्रकार कुल 58 प्रतिशत मतदान हुआ था। बाद में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच विकास खंड मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था।
इस बीच मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विकास खंड मुख्यालय पर मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ हुआ। दोपहर में जब मतगणना समाप्त हुई, तो शशि तिवारी को विजयी घोषित किया गया। खंड विकास अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि शशि तिवारी को 506 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहीं रेखा मिश्रा को 204 तथा तीसरी प्रत्याशी भीमा पांडेय को 12 मत मिले। 6 मत निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

उधर, जीत हासिल करने के बाद शशि तिवारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे गांव को विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाएंगी। पात्रों को योजनाआें का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए पूरा ध्यान दिया जाएगा।
सास की मुहिम को आगे बढ़ाएंगी शशि
उप चुनाव में जीतीं शशि तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान रहीं उनकी सास उर्मिला ने गांव के विकास व पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जो मुहिम छेड़ी थी, उसे वे पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगी। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो न सिर्फ ग्राम पंचायत, बल्कि समाज व देश का विकास भी तेजी से होगा। शशि के पति विवेक तिवारी मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। शशि ने कहा कि उनके पति जहां देश की सेवा कर रहे हैं, तो वहीं वे ग्राम पंचायत में रहकर समाज की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें