फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात एसडीएम हुए गैर जनपद स्थानान्तिरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सात एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, अलग-अलग जिलोें से पांच एसडीएम को अंबेडकरनगर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अकबरपुर तहसील का एसडीएम रहने के बाद टांडा के एसडीएम बनाए गए अभिषेक पाठक को सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। एसडीएम भीटी संतोष ओझा का ट्रांसफर बलरामपुर कर दिया गया है, जबकि एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव का स्थानांतरण हरदोई किया गया है। अतिरिक्त एसडीएम भूमिका यादव को कानपुर देेहात, भरतलाल सरोज को मिर्जापुर, रामनरायन को मैनपुरी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर एसडीएम मोइनुल इस्लाम को हाथरस में एडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। उधर, मिर्जापुर में तैनात एसडीएम रोशनी यादव, हरदोई में तैनात एसडीएम दीपक वर्मा, बहराइच में तैनात बाबूराम, प्रयागराज में तैनात सुनील कुमार तथा बस्ती में तैनात पवन जायसवाल को अंबेडकरनगर भेजा जा रहा है। जिले में तैनात सभी अधिकारियों को अविलंब कार्यभार सौंपकर रिलीव होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें