फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच अब छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले के 529 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की लगभग 21 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन माह तक दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिले के 129 प्रशिक्षित अनुदेशकों को दी गई है। शीघ्र ही संबंधित विद्यालयों की छात्राओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बेटियां किसी भी मायने में पीछे न रहें, इसके लिए शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक तरफ जहां उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है, बल्कि आगे बढ़ने के लिए तरह-तरह से प्रेरित भी किया जाता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगों को बेटियों के उत्थान के प्रति जागरूक भी किया जाता है। अब इससे आगे बढ़कर शासन ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किए जाने की योजना का संचालन करने की घोषणा की है। योजना के तहत न सिर्फ परिषदीय विद्यालय, बल्कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को भी रक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ऐसा इसलिए, जिससे प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर बेटियां अपनी रक्षा खुद कर सकें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रभारी किरन ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय, जबकि 9 कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की लगभग 21 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि छात्राओं को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्रशिक्षित 129 अनुदेशकों को दी गई है। प्रत्येक अनुदेशक प्रतिदिन तीन-तीन विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण तीन माह तक दिया जाएगा।
विज्ञापन

शीघ्र ही शुरू होगा प्रशिक्षण
शासन के निर्देश पर जिले के कुल 529 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की लगभग 21 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शीघ्र ही प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें