फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरी हों योजनाएं, सभी पात्रों को मिले लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास कार्यक्रमों व योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्घ स्तर पर पूरा कराकर सभी पात्रों को उनका हक दिलाया जाए। यह निर्देश सांसद रितेश पांडेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए तत्परता बरती जाए। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की। इसमें सामने आया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 36 हजार 297 अवशेष पात्र परिवारों को समूह गठन से जोड़ना था। इसमें 33 हजार 330 परिवारों को ही जोड़ा गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने पर्याप्त मात्रा में दवाएं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सभी कार्य प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापरक ढंग से हों।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पात्रों को हर हाल में लाभ दिलाया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई होने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बैठक में अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें