फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संतुष्टि प्लेटफाॅर्म दिलाएगा फरियादियों को न्याय

Tue, 18 Feb 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस से लेकर डीएम और सीडीओ के पास आने वाली शिकायतों व उनके गुणवत्तापरक निस्तारण को लेकर निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मामले सिर्फ कागजों पर ही निपटा दिए जाते हैं। फरियादी बार-बार शिकायत करने को मजबूर होते हैं। इस समस्या के निस्तारण के लिए संतुष्टि प्लेटफाॅर्म तैयार किया जाएगा। इसमें कई बार शिकायत करने वाले फरियादियों को निस्तारण की रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों से बात कराई जाएगी, ताकि समस्या का स्थायी निराकरण हो सके।
विज्ञापन

जन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता दर्शन के साथ संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, ब्लॉक दिवस व ग्राम चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। इन विशेष दिवसाें में कई फरियादी ऐसे आते हैं, जो कई कई बार शिकायत कर चुके होते हैं। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाती है। साथ ही नियमित मॉनीटरिंग करते हुए उसके निस्तारण की रिपोर्ट भी लगा दी जाती है।
हालांकि इसके बाद भी कई समस्याएं अनसुलझी रह जाती हैं, कई में फरियादी संतुष्ट नहीं होता है। इसी तरह आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण से भी शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। इसे देखते हुए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला देखरेख में संतुष्टि प्लेटफाॅर्म तैयार किया जाएगा। इसमें जूम मीटिंग के जरिए हर मंगलवार को शिकायतकर्ता और निस्तारण करने वाले अधिकारियों की सीडीओ की मौजूदगी में वार्ता कराई जाएगी। अगर किसी अधिकारी ने गलत रिपोर्ट लगाई होगी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समस्या निस्तारण योग्य न होने पर शिकायतकर्ता को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए अलग से रजिस्टर भी तैयार किया जाएगा, ताकि इसकी नियमित मॉनीटरिंग हो सके।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी व्यवस्था
संतुष्टि प्लेटफार्म तैयार करने का मकसद है कि फरियादियों की समस्याओं का पूर्णरूप से निस्तारण कराया जा सके। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। -आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें