फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निरीक्षण में नदारद चार एएनएम व तीन स्टाफ नर्स का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवा का हाल जानने के लिए रविवार को सीएमओ और अपर सीएमओ ने कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। तीन स्टाफ नर्स व चार एएनएम अनुपस्थित मिलीं। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अर्बन अस्पतालों में टीकाकरण में लापरवाही को लेकर पांच प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे अपर सीएमओ ने अर्बन अस्पताल कश्मीरिया का निरीक्षण किया तो एएनएम रीता देवी अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद सीएमओ और अपर सीएमओ ने अर्बन अस्पताल मुबारकपुर का निरीक्षण किया तो एएनएम रूशीला, तारादेवी व विजय लक्ष्मी के अलावा स्टाफ नर्स जोहा व चांदनी अनुपस्थित मिलीं। मुंडेहरा पीएचसी के निरीक्षण में स्टाफ नर्स कंचन गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। इन सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस जारी किया गया।
अस्पतालों के निरीक्षण में टीकाकरण की रिपोर्ट के सर्वे में लापरवाही का मामला सामने आया। सीएमओ ने कार्य में लापरवाही पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिचा पटेल, डॉ. अंबुज पांडेय, डॉ. विजय शंकर, डॉ. प्रतिभा रंजन व डॉ. अरुण कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि जवाब संतोषजनक न रहा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें