फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन, 26 से 31 अगस्त तक बिना छुट्टी करनी होगी ड्यूटी

Mon, 17 Aug 2026 04:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक बिना छुट्टी ड्यूटी करने पर रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्हें 1,700 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। अकबरपुर डिपो में 26 से 31 अगस्त तक लगातार छह दिन बिना अवकाश ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के तहत पात्र चालक-परिचालकों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि और 500 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। 

विज्ञापन


इस तरह उन्हें कुल 1,700 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके नियमित मानदेय से अलग होगी। पात्र कर्मियों को निर्धारित अवधि में 1,800 किलोमीटर का सफर भी पूरा करना होगा। अकबरपुर डिपो से वर्तमान में 92 रोडवेज बसों का संचालन होता है। चालक और परिचालकों की कमी के चलते करीब 20 बसें आए दिन डिपो में खड़ी रह जाती हैं। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए विभाग ने इस समस्या से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

रक्षाबंधन के दौरान 26 से 31 अगस्त तक अकबरपुर डिपो की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान बसों की कमी नहीं होने पाएगी। वर्कशॉप कर्मियों को भी बिना अवकाश काम करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।

डिपो संचालन प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान अकबरपुर डिपो के चालक, परिचालक और आउटसोर्सिंग कर्मियों को बिना अवकाश कार्य करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग के आदेश पर यह व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें