समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट।
अंबेडकरनगर। एसपी हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर सोशल मीडिया के जरिये प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है। उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण! संवाद