फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रोडवेज पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को अकबरपुर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। कहा कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है, लेकिन अधिकारी व शासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते ही कर्मचारियों का 2018 से महंगाई भत्ता बकाया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों की कई मांगें अरसे से चली आ रही है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अकबरपुर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वर्ष 2018 से बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करने, प्रदेश के बाहर तैनात कर्मचारियों को मकान भत्ता दिए जाने, लंबित वेतन विसंगति को दूर करने, बकाया एरियर का भुगतान करने, कोरोना महामारी से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने, संविदा चालक व परिचालकों तथा आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने की मांगों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि सरकार व विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों की इन समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करना चाहिए। कर्मचारियों की सभी मांगें वाजिब हैं, इसके बावजूद शासन कर्मचारियों की समस्याओं को दूर नहीं कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगें अत्यंत जायज हैं। इसके बाद भी उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। रोडवेज कर्मचारियों की तमाम मांगे ऐसी हैं, जिसको तत्काल पूरा किए जाने की जरूरत है। अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है। इस मौके पर मंत्री मिश्रीलाल, प्रांतीय उप महामंत्री शेषनाथ मिश्र, कलीम अशरफ, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें