फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह नए रूट पर जल्द चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह नए रूट पर रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। इससे 325 गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। रोडवेज के एआरएम व एआरटीओ की टीम ने सर्वे के बाद छह नए रूटों का निर्धारण किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत नए रूटों पर बसों का संचालन करने की तैयारी है। मालूम हो कि शासन ने ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसें नहीं चलने से लोगों को दूसरे क्षेत्रों में पहुंचने में परेशानी होती है।
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत एआरटीओ वीडी मिश्र व एआरएम चंद्रभान राम की टीम ने सर्वे कर छह नए रूटों का चयन किया गया। नए रूटों पर रोडवेज की बसें चलने से करीब पांच लाख आबादी को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इन रूटों पर तीन-तीन किलोमीटर की दूरी पर बस स्टाॅप बनाया जाएगा। इससे यात्री निकटतम स्टॉप पर पहुंचकर आसानी से बस की सवारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
निर्धारित किए गए रूट
अकबरपुर से तिवारीपुर, मिझौड़ा, सेनपुर होते हुए भीटी रूट पर बसों संचालन किया जाएगा। इस रूट के 62 गांव के लोग रोडवेज बस से सफर कर सकेंगे। अकबरपुर से जमुनीपुर, इल्तिफातगंज होते हुए सेवागंज रूट पर 80 गांव, बसखारी से हंसवर मार्ग पर 36 गांव, टांडा, हंसवर व आरोपुर होते हुए राजेसुल्तानपुर रूट पर 46 गांव, अकबरपुर, अशरफपुर बरवां, गौहनिया मार्ग पर 75 गांव और राजकीय मेडिकल कॉलेज से केदारनगर बाजार रूट पर करीब 26 गांव के लोगों को रोडवेज बस सेवा मिल सकेगी।



जल्द शुरू होगा बसों का संचालन
जिले में छह नए रूटों का चयन किया जा चुका है। इससे सवा तीन सौ गांवों के लोगों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। रूटों की जानकारी जल्द परिवहन निगम को भेजी जाएगी। इन रूटों पर जरूरत के अनुसार रोडवेज के साथ अनुबंधित बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

-चंद्रभान राम, एआरएम, अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें