फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18 जनवरी से सील हो जाएंगे अयोध्या जाने वाले मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/कटेहरी (अंबेडकरनगर)। जिले से अयोध्या जाने वाले सभी मार्ग 18 जनवरी से सील हो जाएंगे। किसी भी प्रकार के वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इसमें दो पहिया वाहन भी शामिल रहेंगे। इससे पहले 14 जनवरी से बड़े वाहनों का अयोध्या की तरफ जाना रोक दिया जाएगा। प्रशासन ने इसका सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली परिसर में मंगलवार को आयोजित बैठक में एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि 14 जनवरी से अयोध्या की तरफ जाने वाले बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे। इसके बाद 18 जनवरी से सेवागंज बाजार में मुख्य मार्ग को सील कर दिया जाएग। अयोध्या की तरफ न तो किसी वाहन और न ही यात्री को जाने की अनुमति होगी। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों, सभासदों व धार्मिक संगठन के लोगों को बताया कि यह निर्णय 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है। इस कार्यक्रम में देश विदेश से मेहमान आ रहे हैं। ऐसे में हम सभी का उत्तरदायित्व है कि सुरक्षा व शांति व्यवस्था में सहयोग करें।
जिन लोगों को लखनऊ जाना होगा वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे। बस्ती की तरफ जाने के लिए कलवारी पुल का रास्ता खुला रहेगा। सीओ संजयनाथ तिवारी ने लोगाें से अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान किया। पुलिस टीम की सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। यदि कोई अनर्गल अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसओ अभय कुमार मौर्य सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर अहिरौली थाने में हुई बैठक में तय हुआ कि अकबरपुर अयोध्या मार्ग को भी 18 जनवरी से सील कर दिया जाएगा। 14 जनवरी से ही बड़े चार पहिया वाहन अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें