फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन सक्रिय, किए कई इंतजाम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जरूरतमदों को होता नि:शुल्क दवा वितरण - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या से बचाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर आलापुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया व अराजी देवारा में मेडिकल कैंप की स्थापना गुरुवार को कर दी गई तो वहीं टांडा तहसील अंतर्गत माझा उलटहवा व अवसानपुर में मेडिकल कैंप का संचालन बीते दिनों ही शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के समक्ष किसी भी प्रकार से चारे की समस्या न हो, इसके लिए भी प्रशासन ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश व नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के चलते सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव जलस्तर के बढ़ने से प्रभावित होते हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से माझा क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर टांडा व आलापुर तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही सभी जरूरी प्रबंध करना प्रारंभ कर दिया है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया व अराजी देवारा में बुधवार को मेडिकल कैंप की स्थापना कर दी गई। एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को दोनों कैंपों में पहुंचकर जायजा लिया। जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। टांडा तहसील अंतर्गत माझा उलटहवा व अवसानपुर में बीते दिनों ही मेडिकल कैंप की स्थापना कर दी गई थी। इतना ही नहीं, जलस्तर बढने की दशा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए भी जरूरी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बाढ़ चौकियों को भी इस बीच सक्रिय कर दिया गया है। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने बुधवार को पूर्व से संचालित मेडिकल कैंप का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मवेशियों को नहीं होगी चारे की कमी
एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासन की जलस्तर पर पैनी निगाह बनी हुई है। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए आधा दर्जन नावों को अधिग्रहीत किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों को चारे की कमी न हो, इसके लिए भी भूसे का प्रबंध किया जा रहा है। शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भूसे का वितरण कर दिया जाएगा। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें