फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन समेत थानों में चला दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में आयोजित दंगा व बलवा नियंत्रण मॉकड्रिल में भाग लेते पुलिसकर्मी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन समेत समस्त थानों में दंगा नियंत्रण व बलवा नियंत्रण ड्रिल का पुलिस कर्मियों ने अभ्यास किया। ड्रिल में जवानों ने दंगारोधी उपकरणों एवं वाहनों का प्रयोग किया। सभी सीओ ने थानों में पहुंच कर मॉकड्रिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि दंगाइयों से निपटना पुलिस के लिए एक चुनौती होती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को दंगाइयों को काबू करने के साथ ही अपनी सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को धैर्य के साथ काम लेना चाहिए।
अपनी सुरक्षा तय करते हुए दंगाइयों को नियंत्रित करना व आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता में होनी चाहिए। रिहर्सल का यही उद्देश्य है कि प्रतिकूल समय में पुलिसकर्मी पूरे धैर्य व कार्यकुशलता के साथ अपना काम कर सकें। विभिन्न थानों में आयोजित मॉकड्रिल का संबंधित सर्किल के सीओ ने पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें