फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बढ़ा, सब्जियों की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इससे मांझा क्षेत्र में सब्जियों की फसल डूब गई है, और कुछ स्थानों पर तेजी से कटान भी हो रही है। इससे नागरिकों को फिर से बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष जहां जुलाई से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू होता था। वहीं इस वर्ष समय से पहले शुरू हुई वर्षा से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। दूसरी और नेपाल के बैराजों से भी पानी छोड़ा गया है। इस कारण एक-दो दिन में व्यापक रूप से जलस्तर बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
वहीं ग्राम चिंतौरा में नदी के किनारे कटान शुरू हो गई है। इसे जल्द रोकने के लिए एसडीएम टांडा की ओर से बाढ़ कार्य खंड अयोध्या को भेजी गई रिपोर्ट के बाद बाढ़ प्रखंड के अधिकारी व कर्मचारियों ने ईंटों व बालू से भरी बोरियां व बांस का जाल आदि बनाना शुरू कर दिया है। किसी भी दशा में हालात न बिगड़ें, इसके लिए एसडीएम टांडा स्वयं नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें