फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल को व्यय अनुवीक्षण टीम का नोडल अधिकारी बनाया है। आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह, मंडी निरीक्षक शिशिर त्रिपाठी, बाल विकास अधिकारी फूलकुमार गौतम, जेई अतुल मोदनवाल, आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह, जेई नीरज गुप्ता, आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्र, बाल विकास अधिकारी नीरज पांडेय को उड़नदस्ता टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के लेखाधिकारी अनिल कुमार मिश्र सहायक व्यय प्रेक्षक बनाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार तथा कनिष्ठ सहायक सर्वजीत को वीडियो अवलोकन टीम में रखा गया है। एई श्रीनिवास, एडीओ पंचायत दिनेश मिश्र, जगदंबा शुक्ल, जेई सुनील कुमार, बाल विकास अधिकारी राजेश यादव, अपर जिला बचत अधिकारी सत्यप्रकाश, एडीओ सहकारिता आशीष कुमार, जेई अनिल पांडेय व शिवा तिवारी को स्थायी निगरानी टीम में रखा गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी आनंद चौरसिया, रंजीत सिंह व राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को वीडियो निगरानी, जबकि लेखा परीक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, आशीष कुमार व राजेश को निर्वाचन व्यय लेखा टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी पांच तहसीलों में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, ईओ व बीडीओ आदि की कमेटी गठित कर आदर्श आचार संहिता का विधिवत पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें