फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ईओ की पिटाई के मामले के विवेचक को भी थाने से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत के ईओ की पिटाई प्रकरण में विवेचक रहे दरोगा संजय कुमार यादव को भी अब थाने से हटा दिया गया है। इससे पहले थाना प्रभारी को वहां से हटाकर पुलिस कार्यालय संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत जहांगीरगंज के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी की बीते दिनों उनके कार्यालय में ही पिटाई कर दी गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मौर्य व उसके सहयोगी हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कमजोर धाराएं लगाने के कारण दोनों आरोपियों को फौरन जमानत भी मिल गई। इससे पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। प्रकरण की शुरुआती विवेचना दरोगा संजय को सौंपी गई थी।
इसी बीच ईओ ने आरोप लगाया था कि उनकी तरफ से केस दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मियों ने 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। एसपी ने मामले की जांच दो एएसपी को सौंप रखी है। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। इससे पहले ही वहां थाना प्रभारी रहे अक्षय कुमार को हटाकर पुलिस कार्यालय तैनात कर दिया, जबकि सिपाही पवन चतुर्वेदी को लाइन हाजिर कर दिया। कटका थाना प्रभारी अजय यादव को जहांगीरगंज का नया थाना प्रभारी बना दिया। अब विवेचक रहे संजय यादव को थाने से हटाकर चुनाव सेल तैनात कर दिया गया है। चूंकि जहांगीरगंज थाने में उपनिरीक्षक को इंचार्ज बनाया गया है इसलिए वहां तैनात रहे निरीक्षक नागेंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें