फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अटवाई अंडरपास की मरम्मत का काम हुआ शुरू

Sun, 04 Jan 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड कटेहरी के अटवाई अंडरपास में लंबे समय से पानी रिसाव की समस्या दूर करने के लिए रेलवे विभाग ने काम शुरू कर दिया है। यह अंडरपास 2019 में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन नहर का पानी दीवार से रिस कर अंडर पास में भर जाता है।
विज्ञापन

इससे आज तक निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे अटवाई, मुरीदपुर, रजूपुर, दरवन, हाथपाकड़, अमसिन सहित दर्जनों गांव के लोग प्रभावित होते हैं। वर्ष 2025 में बरसात के समय यह मुद्दा काफी गरमाया था। इस पर डीएम ने भीटी एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को समस्या का हल निकालने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने और लापरवाही पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों की लगातार मांग पर नहर विभाग एवं रेलवे जोन के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अब रेलवे ने हाल ही में रिसाव वाली जगह पर केमिकल का प्रयोग कर पानी रोक दिया है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने में जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें