फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
सुल्तानपुर के सौरमऊ स्थित ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ स्थित ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस दौरान यातायात पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर शहर से सटे लोहरामऊ ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर पिलर के पास कुछ हिस्सा पिछले दिनों क्षतिग्रस्त होकर धंस गया था। जानकारी पर डीएम ने रूट डायवर्जन कर हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी।
सेतु निगम और एनएचएआई को जल्द इसकी मरम्मत कराने को कहा गया था। बाद में क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करने के बजाए ओवरब्रिज से यातायात बहाल कर दिया गया था। इससे जोखिम बना हुआ था। बुधवार को पुल की मरम्मत शुरू करवा दी गई। देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कुछ दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगाई गई थी। सेतु निगम की ओर से पुल की मरम्मत कराए जाने को लेकर सुरक्षा के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें