फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा वायरल फीवर का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बदलते मौसम के बीच जिले में वायरल फीवर ने तेजी से पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन औसतन 100 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक सीएचसी पर जहां प्रतिदिन औसतन 35, तो वहीं पीएचसी पर औसतन 15 मरीज बुखार से पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश के बीच भी जिला अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित लगभग 45 मरीज पहुंचे। इस बीच सीएमओ कार्यालय ने दावा किया है कि वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों का समुचित ढंग से इलाज किया जा रहा है। दवाओं की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से वायरल फीवर का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में सदी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी पर पहुंच रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब बड़ी संख्या में वायरल फीवर पीड़ित मरीज जिला अस्पताल न पहुंचते हों। जिले में किस तेजी से वायरल फीवर पांव पसार रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 100 मरीज, जबकि सीएचसी में 35 व पीएचसी में 15 मरीज बुखार से पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार के अवकाश के बीच भी लगभग 45 मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचे।
रविवार को अहिरौली निवासी मोतीराम (55), सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी आकांक्षा (17), हंसवर निवासी रामसहाय (45), अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत निबियहवा पोखरा निवासी राहुल का 2 साल का पुत्र सूर्यांश, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गदायां निवासी अमित (20) आदि मरीज वायरल फीवर की चपेट में आकर तीमारदारों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल में मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था है। पर्याप्त दवाएं भी मौजूद हैं। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वायरल फीवर से सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। घर व आसपास समुचित साफ सफाई रखें। बुखार चढ़ने पर तत्काल इलाज कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें