फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर आठ साल किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि उसका गर्भपात भी कराया जा चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसके परिवारीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला हंसवर थाना क्षेत्र का है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी अमरजीत यादव शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब आठ वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच गर्भवती होने पर युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ तौर पर इंकार भी कर दिया। साथ ही मामले की कहीं पर शिकायत करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी भी दी।
आरोपी के इस व्यवहार पर युवती ने बीती मार्च में विषाक्त पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश भी की। हालांकि इलाज होने से वह बच गई। बाद में वह आरोपी के घर मामले को लेकर पहुंची तो आरोप है कि अमरजीत के परिवारीजनों ने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। इस पर वह थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी व उसके परिवारीजनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें