फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर ठेकेदार से लूटे 86 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर ठेकेदार से 86 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चेन लूट ली। पीड़ित की गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तक तब बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौका मुआयना कर भुक्तभोगी से पूछताछ की। पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी प्रवेश कुमार ठेकेदार हैं। पीड़ित के अनुसार बुधवार देर शाम वह गिरैया बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक एक बदमाश ने धक्का मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया और तमंचा सटाकर जेब में रखे 86 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चेन छीन ली।
गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। इस बीच मामले की सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही पीड़ित से जानकारी ली। बाद में प्रवेश कुमार थाने पहुंचे और दो बदमाशों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। बताया जाता है कि पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वे किसी काम से बाहर हैं। मामले की जानकारी कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लूट की वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द से बदमाशों को गिरफ्तार जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें