फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर में एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने व धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दो समुदायों का मामला होने के चलते तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनकी पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच देर रात नोमान निवासी औझीपुर घर में घुस गया। इसके बाद पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान परिजनों की नींद खुली तो आहट पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर हंसवर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ नामजद प्रार्थनापत्र दिया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें