फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों व दुकानों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नई सड़क शहजादपुर में स्थित दिनेश कुमार की दुकान में घुसा पानी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कें एवं गलियां जलाशय में तब्दील हो गईं। जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित तमसा नदी के किनारे बनी तीन दुकानों में पानी घुस गया। इससे किराना व्यवसायी दिनेश कुमार को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य दुकानों में भी पानी घुसने से हजारों रुपये की क्षति हुई है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर दुकान में पानी भर गया। इल्तिफातगंज नगर पंचायत के इल्तिफातगंज बाजार में जलभराव होने से आधा दर्जन से अधिक नागरिकों के घरों में पानी घुस गया। सड़क पर भी घुटने तक पानी भर गया। इसके अलावा भीटी, जलालपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, बसखारी, टांडा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें