फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा व आलापुर में मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
भीटी तहसील के गेट पर कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कार्य बहिष्कार किया। पहले दिन जहां जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, वहीं दूसरे दिन तहसील मुख्यालयों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भीटी तहसील कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी तो टांडा व आलापुर में मार्ग जाम कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


अकबरपुर व जलालपुर में पदमार्च कर प्रदर्शन किया। कहा गया कि जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता, उनका मानदेय 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। अकबरपुर तहसील में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अध्यक्ष शालिनी तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। इस दौरान देवीप्रसाद, सुनीता, उर्मिला, चंद्रावती, मालती, वंदना, मंजू, माला, राधा व माधुरी आदि मौजूद रहीं।

उधर, भीटी विकास खंड से जुड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शनिवार पूर्वाह्न तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और इसके बाद राज्य कर्मचारी का दर्जा या तब तक 15 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की आवाज बुलंद की। बाद में एसडीएम रमापति ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कलपा देवी, प्रतिभा, कल्पना, मीरा, ऊषा सिंह, रेनू व इंदू आदि मौजूद रहीं। वहीं, टांडा व बसखारी ब्लॉक से जुड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारी शनिवार पूर्वाह्न तहसील परिसर के समक्ष प्रदर्शन करने के साथ ही टांडा-बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। तहसीलदार राजेश सिंह ने महिला कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

प्रदर्शन में सविता सागर, अवधेश, उपासना, सविता, पूनम, एन परवीन, सोनम, सुशीला व निर्मला मौजूद रहीं। रामनगर इकाई अध्यक्ष शशिकला मिश्रा व जहांगीरगंज अध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में बड़ी तादाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुईं और जमकर नारेबाजी की। महिला कर्मियों ने यहां जहांगीरगंज-रामनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

बाद में एसडीएम विनय कुमार गुप्त ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर जो निस्तारण संभव होगा, कराया जाएगा। प्रदर्शन में किशोरी तिवारी, वंदना पांडेय, रीता वर्मा, कमलेश त्रिपाठी व उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं। वहीं, कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने जलालपुर चौराहे से तहसील परिसर तक पदमार्च किया।

साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक मिश्र ने ज्ञापन लेकर समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान लक्ष्मी दुबे, सरिता, शशिकला, कलावती व मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें