फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को प्रकाशित होगी अनंतिम आरक्षण सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नए सिरे से आरक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में 18 से 19 मार्च तक आरक्षण का निर्धारण कर 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। आपत्तियों व दावों के निस्तारण के बाद 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों अनंतिम सूची के लिए आने वाली आपत्तियों व दावों के बाद जब अंतिम सूची का प्रकाशन होना था, तो इसी बीच हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। साथ ही 2015 को आधार मानते हुए नई आरक्षण सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया था। इस बीच बुधवार देर शाम अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने आरक्षण को लेकर नई समय सारिणी जारी कर दी।
डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि नए दिशा निर्देशों के अनुसार अब 18 मार्च से आरक्षण आवंटन का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 19 मार्च तक चलेगा। 20 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होगा। 20 मार्च से ही आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जा सकेंगे। यह कार्य 23 मार्च तक चलेगा। 24 व 25 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम आपत्तियों व दावों का निस्तारण करेगी। 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 902, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020, जिला पंचायत सदस्य के 41 व ग्राम पंचायत सदस्य के 11078 पद हैं। उधर, सीडीओ घनश्याम मीणा ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। निर्धारित समय पर अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें